जरुरी जानकारी | रैपिडो ने शुरू की ऑटोरिक्शा बुकिंग सेवा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दोपहिया वाहन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी रैपिडो ने बृहस्पतिवार को देश के 14 शहरों में ऑटोरिक्शा बुकिंग सेवा शुरू की। कंपनी की साल के अंत तक इसका 50 शहरों तक विस्तार करने की योजना है।

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दोपहिया वाहन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी रैपिडो ने बृहस्पतिवार को देश के 14 शहरों में ऑटोरिक्शा बुकिंग सेवा शुरू की। कंपनी की साल के अंत तक इसका 50 शहरों तक विस्तार करने की योजना है।

रैपिडो लोगों को मोबाइल ऐप के माध्यम से मोटरसाइकिल पर टैक्सी सेवा की सुविधा देती है। अब कंपनी ने इसी में ऑटोरिक्शा बुक करने की सुविधा का भी विस्तार किया है।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी योजना ‘रैपिडो ऑटो’ को साल के अंत तक 50 शहरों में विस्तारित करने की है। साथ ही वह अगले छह महीने में 5 लाख ड्राइवरों को अपने मंच से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कंपनी के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने कहा कि कोविड-19 के बाद की परिस्थितियों में लोग बाइक टैक्सी के साथ-साथ ऑटोरिक्शा को भी परिवहन के लिए उपयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

सांका ने कहा, ‘‘ बाजार में ऑटोरिक्शा की संख्या अच्छी खासी है, लेकिन इसका मात्र पांच प्रतिशत ही ऑनलाइन बाजार में है। रैपिडो ऑटो के माध्यम से हमारी योजना ग्राहकों को रोजाना के परिवहन के लिए एक और सुरक्षित और सस्ता साधन उपलब्ध कराना है।’’

कंपनी ने कहा कि इस सुविधा के लिए ऑटोरिक्शा के मीटर का किराया और कुछ अतिरिक्त सुविधा शुल्क देना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\