एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी से सोयाबीन, पामोलिन, बिनौला तेल की कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी और ब्राज़ील तथा अर्जेंटीना में उत्पादन में कमी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को बिनौला, सीपीओ, सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार रहा।

जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी से सोयाबीन, पामोलिन, बिनौला तेल की कीमतों में सुधार

नयी दिल्ली, 17 फरवरी विदेशी बाजारों में तेजी और ब्राज़ील तथा अर्जेंटीना में उत्पादन में कमी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को बिनौला, सीपीओ, सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार रहा।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज में 0.01 प्रतिशत तथा मलेशिया एक्सचेंज में 1.3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि सरसों की आवक नहीं बढ़ने से पुरानी सरसों की मांग बढ़ी है, जबकि उपलब्धता कम है। नयी सरसों आने में अभी समय लगेगा और उसके बाद सही स्थिति पता लगेगी।

वही सोयाबीन तेल और सोयाबीन डीओसी की मांग बढ़ने से सोयबीन दाने के भाव में तेजी आई।

सूत्रों ने बताया कि किसानों की मूंगफली तेल की आवक कम होने से इसकी कीमतों में सुधार हुआ है। किसान मूंगफली तेल को निचले भाव पर नहीं बेच रहे हैं। मूंगफली तेल के अन्य तेलों से सस्ता होने के कारण इसकी मांग बढ़ती जा रही है।

इसके अलावा बिनौला तेल में तेल प्रतिशत कम है तथा इस बार कपास का उत्पादन भी कम है। इस वजह से मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में तेजी आई है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों के आयात को कम करने के साथ इस क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता पर जोर देना चाहिए। साथ ही तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए जिससे न केवल क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8425-8450 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,975 - 6,070 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2110 - 2,295 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2480-2530 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2680-2775 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700-18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,250 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,050 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,920।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,450 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,850 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,650 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 7000-7050।

सोयाबीन लूज 6750-6890 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2022 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).