दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण मामले में तेज वृद्धि
स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या में 73 फीसद की दैनिक वृद्धि हुई है और 354 नये मरीजों के साथ ही देश में इस महामारी के मामले 5,350 हो गये हैं।
जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण में सर्वाधिक दैनिक वृद्धि हुई और वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5000 के पार चली गई। यह ऐसे समय हुआ जब महीने भर से जारी लॉकडाउन में एक ही दिन बाद धीरे धीरे ढ़ील दी जाने वाली है।
स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या में 73 फीसद की दैनिक वृद्धि हुई है और 354 नये मरीजों के साथ ही देश में इस महामारी के मामले 5,350 हो गये हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से 10 मरीजों की मौत भी हुई जिससे देश में इस महामारी के चलते जान गंवाने वलों की संख्या 103 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग ने इन आंकड़ों के लिए कोविड-19 जांच की संख्या में अनुपातिक वृद्धि को जिम्मेदार माना है।
विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज तक 1,97,127 परीक्षण कराए गए हैं जिनमें से 11,630 परीक्षण 24 घंटे के अंदर हुए। यह 24 घंटे में परीक्षण की सर्वाधिक संख्या है जो पिछले दिन की तुलना में 66 फीसदी वृद्धि को दर्शाता है।’’
उसने कहा, ‘‘ इसके अलावा, हमने 24 घंटे के परीक्षण चक्र से कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक तीन फीसद नतीजे हासिल किये हैं।’’
विभाग ने इस बात पर चिंता भी प्रकट की कि वेस्टर्न केप प्रांत में नये मामले 133 से बढ़कर करीब दोगुना 264 हो गये हैं।
दक्षिण अफ्रीका में 45 दिनों का विस्तारित लॉकडाउन है जो बृहस्पतिवार को खत्म हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

