देश की खबरें | स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ पर अमल करने की दिशा में तेज प्रगति हो रही है : रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में दो ट्रेन के बीच टक्कर के एक दिन बाद मंगलवार को रेल मंत्रालय ने कहा कि ‘कवच’ के रूप में जानी जाने वाली स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली पर 3000 किलोमीटर मार्ग पर अमल में लाने को लेकर तेज प्रगति हो रही है।

नयी दिल्ली, 18 जून पश्चिम बंगाल में दो ट्रेन के बीच टक्कर के एक दिन बाद मंगलवार को रेल मंत्रालय ने कहा कि ‘कवच’ के रूप में जानी जाने वाली स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली पर 3000 किलोमीटर मार्ग पर अमल में लाने को लेकर तेज प्रगति हो रही है।

रेलवे ने कहा कि ‘कवच’ पर पूरी तरह अमल के बाद इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से 30 किमी दूर रंगापानी के पास एक मालगाड़ी ने सोमवार सुबह पहले से खड़ी सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी जिससे इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 लोग घायल हो गए।

इस दुर्घटना के बाद ‘कवच’ पर क्रियान्वयन में देरी को लेकर रेलवे की आलोचना की झड़ी लग गई। इसके जवाब में मंत्रालय ने कहा कि ‘कवच’ एक बहुत ही जटिल प्रणाली है जिसमें छह प्रमुख उप-प्रणालियां शामिल हैं।

इन उप प्रणालियों में पटरी के किनारे ‘ऑप्टिकल फाइबर’ केबल बिछाना, पटरी के किनारे दूरसंचार टावर स्थापित करना, इन टावरों और ट्रेन पर दूरसंचार उपकरण स्थापित करना, स्टेशनों पर डेटा केंद्र स्थापित करना और उन्हें सिग्नल प्रणाली के साथ एकीकृत करना, पटरियों पर उपकरण स्थापित करना और अंततः इंजन और ट्रेन पर उपकरण स्थापित करना शामिल है।

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा, ‘‘इस प्रणाली को आखिरकार 2019 में प्रमाणित किया गया। कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद काम आगे बढ़ा और अब रेलवे के साथ-साथ उपकरण निर्माता भी बड़ी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस समय 3,000 किलोमीटर मार्ग पर इस काम में तेजी से प्रगति हो रही है। अन्य मार्गों के लिए डिजाइन के काम में भी बहुत तेजी से प्रगति हो रही है।’’

रेलवे के अनुसार अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा विकसित ‘कवच’ प्रणाली आपातकालीन स्थिति में जब ट्रेन चालक समय पर कार्रवाई करने में विफल रहता है तब स्वचालित ब्रेक लगा सकती है, जिससे खराब मौसम में भी सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित होता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक ‘कवच’ को 1,465 किलोमीटर लंबे मार्ग और 121 इंजनों पर लागू किया जा चुका है। इसके अलावा आगरा मंडल ने विभिन्न प्रकार के कई इंजन और ट्रेन पर परीक्षण करने के लिए मथुरा (स्टेशन को छोड़कर) और पलवल के बीच 80 किलोमीटर लंबे खंड पर एक पूरा कवच नेटवर्क विकसित किया है।’’

हाल ही में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा और उत्तर मध्य और उत्तर रेलवे के रेलवे अधिकारियों ने पलवल और वृदांवन के बीच वंदे भारत ट्रेन में कवच के परीक्षण का निरीक्षण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\