देश की खबरें | विशेष श्रेणी का दर्जा मिलने पर ही आंध्र प्रदेश में तेजी से औद्योगिकीकरण संभव: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि अवसंरचना निर्माण और औद्योगिक विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराना चाहिए क्योंकि महंगा कर्ज विकास के लिए मुख्य बाधा बन गया है।

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 20 फरवरी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि अवसंरचना निर्माण और औद्योगिक विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराना चाहिए क्योंकि महंगा कर्ज विकास के लिए मुख्य बाधा बन गया है।

वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नीति आयोग की संचालन परिषद की छठी बैठक को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि केंद्र और राज्यों को विभिन्न बाधाओं को दूर करने और देश को वैश्विक विनिर्माण का 'हब' बनाने के मकसद से औद्योगिक क्षेत्र में सुधार लाने के लिए एक ठोस प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, "विनिर्माण क्षेत्र के विकास में पाँच प्रमुख बाधाएँ हैं: अत्यधिक लागत, बिजली की उच्च लागत, भूमि की खरीद में देरी, कानूनी मंजूरी में देरी और जटिलता और सख्त श्रम कानून।"

उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र में अच्छी प्रगति करने वाले कुछ देशों में योगदान करने वाले प्रमुख कारकों का गहन अध्ययन और विश्लेषण करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को इसके मूल कारणों को समझने और देश के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने हेतु सुधारों को लागू करने के लिए गहरा प्रयास करना चाहिए।

जगन ने कहा कि व्यवसाय के अनुकूल माहौल मुहैया कराने की सरकारों की प्रतिबद्धता के बावजूद आंध्र प्रदेश औद्योगीकरण में अपेक्षित वृद्धि नहीं कर सका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष श्रेणी का दर्जा मिलने पर ही मेरे राज्य में तेजी से औद्योगिकीकरण संभव है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\