देश की खबरें | विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराए जाएं : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10, 11 व 12 जुलाई को सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में व्यापक स्तर पर घर-घर निगरानी करते हुए रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ, 10 जुलाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10, 11 व 12 जुलाई को सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में व्यापक स्तर पर घर-घर निगरानी करते हुए रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 तथा अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटों में 222 नए पुलिसकर्मियों कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल सक्रमितों की संख्या 5 हजार 935: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वृहद् स्तर पर स्वच्छता और सेनिटाइजेशन की कार्यवाही की जाए। इससे संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी मंत्रिगण अपने-अपने जनपदों में विशेष स्वच्छता अभियान की निगरानी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग सहित अन्य सम्बन्धित संस्थाओं के पूर्ण समन्वय से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए। अभियान के दौरान एन्टीलार्वा रसायनों के छिड़काव एवं फॉगिंग की प्रभावी कार्यवाही की जाए। जल जमाव हटाया जाए। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए प्राथमिकता पर सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

यह भी पढ़े | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने की MCLR में 20 आधार अंकों की कटौती.

टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाए। लैब टेक्निशियन की संख्या को बढ़ाया जाए। अभियान की अवधि में प्रतिदिन 15 हजार से अधिक रैपिड एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से जांच के प्रभावी प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कहा कि 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई को प्रातः पांच बजे की अवधि में पुलिस द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग की जाए। मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण किया जाए। पुलिस टीमों तथा पीआरवी 112 द्वारा गहन पेट्रोलिंग करते हुए व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित किए गए प्राविधानों के अनुसार औद्योगिक गतिविधियां संचालित होती रहेंगी। मनरेगा सहित सभी वृहद् निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल एवं सड़कों आदि की निर्माण कार्यवाही यथावत जारी रहेगी। रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर आवागमन बना रहेगा। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड