एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलिया, 27 नवंबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल मिश्र के मुताबिक, मन्नू यादव (23) नाम के एक युवक ने बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गत 15 नवंबर को कथित तौर पर अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर मन्नू के खिलाफ अपहरण की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

मिश्र के अनुसार, किशोरी को दो दिन पहले बरामद कर लिया गया और उसके बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की बलात्कार से संबंधित धारा व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के सुसंगत प्रावधान में शामिल कर किए गए हैं।

मिश्र के मुताबिक, मन्नू ने किशोरी को कथित तौर पर अगवा करने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).