एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रामपुर में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की ने खुदकुशी की, आरोपी पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | रामपुर में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की ने खुदकुशी की, आरोपी पकड़ा गया

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि करीब छह दिन पहले एक पड़ोसी युवक उसके घर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।

सिंह के अनुसार, परिजनों ने बताया कि जब दोनों परिवारों को इसकी खबर मिली तो लड़की के परिवार ने शादी पर जोर दिया और शादी न करने पर उन लोगों ने कानूनी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी।

एएसपी ने बताया कि लड़के के परिवार वालों ने लड़की के परिवार वालों का प्रस्ताव यह कहते हुए खारिज कर दिया कि लड़का नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को जैसे ही नाबालिग लड़की को लड़के के घर वालों के इरादे का पता चला उसने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).