देश की खबरें | 'बलात्कार पीड़िता' ने जहर खाकर की खुदकुशी, दूर के रिश्तेदार समेत पांच पर मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर जिले के रावतपुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार किये जाने से क्षुब्ध एक एक नाबालिग लड़की द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके दूर के रिश्तेदार समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
कानपुर (उप्र), 14 सितंबर कानपुर जिले के रावतपुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार किये जाने से क्षुब्ध एक एक नाबालिग लड़की द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके दूर के रिश्तेदार समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
इस मामले में मुख्य अभियुक्त के पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) लाखन सिंह यादव ने बताया कि रावतपुर क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय एक लड़की ने पिछली 11 सितंबर को जहर खा लिया था। उसे स्वरूप नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से पिछले मंगलवार को उसे छुट्टी दे दी गयी थी।
मगर कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत फिर खराब हो गयी। उसे लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि लड़की ने एक 'सुसाइड नोट' में आरोप लगाया कि उसके दूर के रिश्तेदार रोहित (20) ने शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उसका यौन शोषण किया था। उसने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया है।
यादव ने बताया कि इस मामले में रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में रोहित, उसकी बहनों लक्ष्मी, मोडी, रिंकी और दोस्त पप्पू को भी अभियुक्त बनाया गया है।
यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस मामले में रोहित के 54 वर्षीय पिता और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित मृत लड़की का दूर का रिश्तेदार बताया जाता है। उसने लड़की से दोस्ती की और कथित तौर पर कई बार उससे बलात्कार किया।
यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
सं सलीम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

