देश की खबरें | मुरैना जिले में बालिका के साथ बलात्कार, आरोपी का मकान ध्वस्त किया प्रशासन ने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में तीन साल की मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रशासन ने उसके अवैध मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है।
मुरैना, 14 सितंबर मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में तीन साल की मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रशासन ने उसके अवैध मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार देर शाम बानमोर की है और आरोपी गिर्राज रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि शाम को शौच करने के लिए अपने घर से बाहर नाली पर बैठी तीन साल की बालिका को आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और पास में ही झाड़ियों की ओट में उसके साथ कथित बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि बालिका की मां को घर से थोड़ी दूर झाड़ियों से उसकी रोने की आवाज आई। महिला जब वहां पहुंची तो एक युवक वहां से अर्धनग्न हालत में भागता दिखाई दिया। जिसे महिला ने मोहल्ले में रहने वाले गिर्राज रजक के तौर पर पहचान लिया।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोपी का कुछ दूरी तक पीछा भी किया लेकिन वह उसकी पकड़ में नहीं आया और बाद में महिला बालिका को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को युवक के अवैध मकान को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित बालिका का ग्वालियर के अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
सं दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

