एजेंसी न्यूज

दरिंदगी की हदें पार! हाथ-पैर बांधकर 7वीं की छात्रा से स्कूल में किया रेप, दूर का रिश्तेदार गिरफ्तार

ओडिशा के गंजाम जिले में सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने मंगलवार को गोलांथरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दरिंदगी की हदें पार! हाथ-पैर बांधकर 7वीं की छात्रा से स्कूल में किया रेप, दूर का रिश्तेदार गिरफ्तार
(Photo Credits Pixabay)

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 2 जुलाई : ओडिशा के गंजाम जिले में सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने मंगलवार को गोलांथरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 28 जून की है, जबकि पुलिस में शिकायत 30 जून को दर्ज की गई थी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी और 11 वर्षीय पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. छात्रा का बयान भी दर्ज कर लिया गया है. छात्रा की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्ति पीड़िता को जबरन स्कूल के शौचालय में ले गया. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: सीबीआई ने रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने में मदद करने के आरोप में तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार

पीड़िता की मां द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के हवाले से ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवण विवेक एम ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म करने से पहले छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).