Uttar Pradesh: मैनपुरी में नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
मैनपुरी के एलऊ गांव में एक नाबलिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता किसी काम से घर से बाहर निकली थी तब आरोपी अंशुल (25) ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और उससे बलात्कार किया.
मैनपुरी (उप्र), 10 सितंबर : मैनपुरी के एलऊ गांव में एक नाबलिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता किसी काम से घर से बाहर निकली थी तब आरोपी अंशुल (25) ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और उससे बलात्कार किया.
पीड़िता ने बाद में अपने परिजन को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई. यह भी पढ़ें :मायावती ने मुख्तार अंसारी को टिकट न देने का फैसला किया
पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

