देश की खबरें | आईआईएम-कलकत्ता की छात्रा से संस्थान परिसर में दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता में अध्ययनरत एक छात्रा से बिजनेस स्कूल के छात्रावास में दुष्कर्म करने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 12 जुलाई भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता में अध्ययनरत एक छात्रा से बिजनेस स्कूल के छात्रावास में दुष्कर्म करने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि छात्रा ने हरिदेवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना आईआईएम-कलकत्ता के लड़कों के छात्रावास के अंदर शुक्रवार को हुई।
उन्होंने बताया, "छात्रा ने प्राथमिकी में कहा है कि उसे काउंसलिंग के लिए हॉस्टल बुलाया गया था। छात्रावास में उसे नशीला पेय पदार्थ दिया गया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद छात्रा को एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।"
अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
उन्होंने बताया, "आरोपी छात्र को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने से पहले कल रात हिरासत में लिया गया था।"
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

