Uttar Pradesh: बलिया में महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 26 सितम्बर को एक विवाहिता घर में अकेली थी और इसका लाभ उठाकर इम्तियाज अहमद (29) उसके घर में घुस गया तथा महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया.
पुलिस के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 26 सितम्बर को एक विवाहिता घर में अकेली थी और इसका लाभ उठाकर इम्तियाज अहमद (29) उसके घर में घुस गया तथा महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया.
फेफना थाना के प्रभारी सुनील तिवारी ने रविवार को बताया कि महिला के पति की शिकायत पर शनिवार को इम्तियाज अहमद के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: बसपा के पूर्व मंत्री के खिलाफ जमानती वारंट
उन्होंने बताया कि महिला के पति का कहना है कि आरोपी ने घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी, इसी कारण भयवश उसने देर से शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
‘I Love Her’: उज्जैन में सनकी आशिक की करतूत, महिला के अंडरगारमेंट्स चुराते CCTV में कैद; सीने पर गुदवाया था नाम
\