एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बुलंदशहर में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश की खबरें | बुलंदशहर में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिलीप सिंह ने बताया कि छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बच्ची के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक रवि टीवी दिखाने के बहाने बच्ची को अपने घर पर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार खुर्जा नगर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली छह साल की बच्ची मंगलवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी और उसके घर वाले गांव में हुई एक मौत में शोक जताने गए हुए थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक टीवी दिखाने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).