देश की खबरें | विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. परायी सम्पत्ति और कारोबार पर जबरन कब्जा करने के आरोप में आगरा जेल में बंद निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ एक गायिका की शिकायत पर रविवार को बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भदोही (उप्र), 18 अक्टूबर परायी सम्पत्ति और कारोबार पर जबरन कब्जा करने के आरोप में आगरा जेल में बंद निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ एक गायिका की शिकायत पर रविवार को बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने प्राथमिकी के आधार पर बताया कि वाराणसी निवासी 25 साल की एक गायिका ने आरोप लगाया है कि विधायक विजय मिश्रा ने साल 2014 में उसे अपने यहाँ एक कार्यक्रम में बुलाया था और उसी दौरान उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 9060 नए केस, 150 की मौत: 18 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गायिका का आरोप है कि उसके बाद वर्ष 2015 में वाराणसी के एक होटल में बुलाकर बलात्कार किया। एक बार मिश्रा ने चार लोग भेजकर उसे वाराणसी से उठवा लिया और कौलापुर स्थित घर में दुष्कर्म करने के बाद अपने बेटे विष्णु मिश्रा और भतीजे विकास मिश्रा से उसे घर तक छोड़ने को कहा। मगर विष्णु और विकास ने भी उसे घर छोड़ने से पहले मिश्रा के घर के सामने एक मकान में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गायिका का कहना है कि मिश्रा के लगातार यौन शोषण से तंग आकर वह मुंबई चली गई, मगर वहां भी विधायक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वीडियो काल करके परेशान करने लगा। महिला ने बताया कि जब उसे पता चला कि विजय मिश्रा जेल में बंद है तो उसने गोपीगंज थाने में आज मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़े | Mumbai: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पोस्ट से भेजे 50 लाख रुपये के ड्रग्स किए जब्त.

सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

गौरतलब है कि ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी राम लली और बेटे विष्णु के खिलाफ उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने पिछली चार अगस्त को संपत्ति पर जबरन कब्ज़ा करने, फर्म को हथियाने और सब कुछ अपने बेटे विष्णु मिश्रा के नाम करने के लिये ज़बरदस्ती बंधक बना कर रखने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

इस मामले में विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, राम लली को उच्च न्यायालय से अग्रिम सशर्त ज़मानत मिली है जबकि विष्णु मिश्रा की अग्रिम ज़मानत याचिका ख़ारिज होने के बाद अदालत ने उसे फरार घोषित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर