देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रामबन में सरकारी अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में घरेलू सहायिका की शिकायत के बाद एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
बनिहाल/जम्मू, 25 फरवरी जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में घरेलू सहायिका की शिकायत के बाद एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी यावर अमीन लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी है, जो फिलहाल समग्र शिक्षा, रामबन में सहायक अभियंता के पद पर तैनात है।
पुलिस ने बताया कि वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 18 वर्षीय पीड़िता ने बनिहाल थाने में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हाल में अधिकारी की पत्नी के जम्मू चले जाने के बाद जब वह उनके घर पर अकेली थी, तभी अमीन ने उसके साथ बलात्कार किया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने यह दावा भी किया कि जम्मू से लौटने पर जब उसने अमीन की पत्नी को घटना के बारे में बताया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

