देश की खबरें | रणवीर ने नग्न तस्वीरों से संबंधित मामले की जांच में शामिल होने के लिए और समय मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने नग्न तस्वीरों से संबंधित मामले की जांच में शामिल होने के लिए और समय मांगा है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 अगस्त बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने नग्न तस्वीरों से संबंधित मामले की जांच में शामिल होने के लिए और समय मांगा है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिंह को चेंबूर थाने में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में 22 अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह ने पुलिस के सामने पेशी और जांच में शामिल होने के लिए कुछ समय देने का अनुरोध किया है।

चेंबूर थाने के पुलिसकर्मी सिंह को जांच में शामिल होने का नोटिस देने के लिए 12 अगस्त को उनके आवास पर गए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह मुंबई में नहीं हैं और वह 16 अगस्त को लौटेंगे।

सिंह के खिलाफ पिछले महीने एक गैर-लाभकारी संगठन की एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर चेंबूर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

शिकायत में दावा किया गया है कि अभिनेता ने ''महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और अपनी तस्वीरों के माध्यम से उनके शील का अपमान किया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now