खेल की खबरें | राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलने पर रानी ने कोच से मांगा जवाब, संन्यास की अटकलों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने पिछले दो साल से राष्ट्रीय टीम से अनदेखी के लिए महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानेक शॉपमैन पर निशाना साधा और कहा कि उनका जल्द ही संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

चेन्नई, 10 अगस्त पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने पिछले दो साल से राष्ट्रीय टीम से अनदेखी के लिए महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानेक शॉपमैन पर निशाना साधा और कहा कि उनका जल्द ही संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

तोक्यो ओलंपिक में भारत के पहली बार चौथे स्थान पर रहने के दौरान टीम की अगुआई करने वाली रानी तब से टीम से बाहर हैं।

इस 28 साल की स्ट्राइकर ने शॉपमैन से जवाब मांगा कि आखिर क्यों उनकी अनदेखी हो रही है।

नाराज रानी ने भारतीय अंडर-17 लड़कियों की टीम की कोच बनाए जाने के बाद कहा, ‘‘पिछले दो साल में मेरे साथ जो हुआ वह सही नहीं है। जहां तक मेरे करियर का सवाल है, चोट से वापसी करने, अच्छा प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय खेलों के दौरान खेलने के बावजूद मुझे सीनियर टीम में नहीं चुना गया।’’

उन्होंने कहा,‘‘सिर्फ कोच ही इसका कारण बता सकती है।’’

रानी ने कहा, ‘‘लेकिन इस घटना ने अब तक मुझे संन्यास की योजना बनाने के लिए बाध्य नहीं किया है। मुझे पता है कि मैं खिलाड़ी के रूप में अब भी खेल को और अधिक दे सकती हूं। मैं कभी हार नहीं मानना चाहती। अगर ऐसा होता तो मैं ओलंपिक के बाद सब कुछ छोड़ देती।’’

तोक्यो में चौथे स्थान पर रहने के बाद रानी सर्जरी के कारण कुछ महीनों के लिए बाहर रही लेकिन गुजरात में 2022 राष्ट्रीय खेलों में छह मैच में 18 गोल करने के बावजूद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं हुई।

रानी ने कहा, ‘‘मैं हॉकी खेलना जारी रखूंगी क्योंकि मेरा मानना है अब भी खिलाड़ी के रूप में मेरा करियर बचा है।’’

हॉकी इंडिया के प्रमुख दिलीप टिर्की ने रानी के प्रति सहानुभूति व्यक्त की लेकिन कहा कि महासंघ के पदाधिकारी के रूप में वे चयन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते।

टिर्की ने कहा, ‘‘हम रानी रामपाल के दुख को समझते हैं। हमने राष्ट्रीय टीम से उनकी अनुपस्थिति के बारे में बात की है। हमने चयनकर्ताओं और मुख्य कोच दोनों से सलाह मशविरा किया है। हमारी रानी से भी बातचीत हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, यह कोच और चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\