जरुरी जानकारी | रेंजरोवर हुई 50 साल की, कंपनी ने पेश किया सीमित संस्करण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की एसयूवी रेंजरोवर को बाजार में उतरे 50 साल पूरे हो गए। इसका जश्न बनाने के लिए कंपनी ने बुधवार को इसका सीमित संस्करण पेश किया।

नयी दिल्ली, 17 जून टाटा समूह के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की एसयूवी रेंजरोवर को बाजार में उतरे 50 साल पूरे हो गए। इसका जश्न बनाने के लिए कंपनी ने बुधवार को इसका सीमित संस्करण पेश किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेंज रोवर 17 जून 1970 से बाजार में मौजूद है। पांच दशकों में इसने खुद को एक लक्जरी वाहन के मौर पर स्थापित किया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.

कंपनी ने कहा कि इस मौके का जश्न मनाने के लिए हमने विशेष तौर पर ‘रेंज रोवर 50’ मॉडल पेश किया है। दुनियाभर में इसकी सिर्फ 1,970 इकाइयां ही बेची जाएंगी।

लैंड रोवर के मुख्य सृजन अधिकारी गैरी मैकगवर्न ने कहा कि लक्जरी वाहनों की दुनिया में रेंज रोवर अलग से खड़ी दिखायी देती है। यह 1970 से ही हमारे ग्राहकों के बीच अपने अनोखे डिजाइन और प्रौद्योगिकी की वजह से पसंद की जाती रही है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

रेंजरोवर ऐसी पहली एसयूवी रही जिसमें स्थायी तौर पर 4x4 का फीचर दिया गया। बाद में 1989 में एंटी लॉक ब्रेक के साथ इस फीचर को देने वाली यह दुनिया की पहली कार बनी।

इसके अलावा कंपनी ने 1992 में पहली बार 4x4 को इलेक्ट्रानिक स्वचालित संस्पेंशन और ट्रैक्शन नियंत्रण के साथ पेश किया। वर्ष 2012 में रेंज रोवर दुनिया की पहली एल्युमीनियम से हल्की बॉडी बनाने वाली एसयूवी बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड