देश की खबरें | रायगढ़ पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए राणे, वकील ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे तबीयत खराब होने के कारण रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सोमवार को पेश नहीं हुए।
अलीबाग, 30 अगस्त केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे तबीयत खराब होने के कारण रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सोमवार को पेश नहीं हुए।
राणे के वकील संदेश चिकने स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक दयानंद गावड़े के कार्यालय में राणे की ओर से पेश हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि राणे की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह नहीं आ पाएंगे।
गावड़े ने बताया कि सोमवार को सुबह पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर, राणे के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई थी। स्थिति अब सामान्य है। चिकने के साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी कार्यालय पहुंचे थे।
गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया था स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ इसके बाद मामले में उन्हें गत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उसी रात रायगढ़ जिले के महाड की एक अदालत से उन्हें जमानत मिल गई थी।
अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद 15 हजार रुपये के मुचलके पर राणे को जमानत दे दी थी और उन्हें 30 अगस्त और 13 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक अलीबाग (रायगढ़) के कार्यालय में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया था।
महाड में राणे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 189 (लोकसेवक को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने) और धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) तथा धारा 505 (सार्वजनिक तौर पर शरारत से संबंधित बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। राणे के खिलाफ इस मामले में महाराष्ट्र में कुल चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2021 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

