एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पायलट से जुड़े प्रकरण को लेकर रंधावा ने खरगे और राहुल के साथ चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अनशन से जुड़े प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक की।

देश की खबरें | पायलट से जुड़े प्रकरण को लेकर रंधावा ने खरगे और राहुल के साथ चर्चा की

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अनशन से जुड़े प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक की।

रंधावा ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी इस विषय पर चर्चा की।

उन्होंने बुधवार को भी खरगे के साथ बैठक की थी। वह बृहस्पतिवार को दो बार खरगे से मिले। सूत्रों का कहना है कि पायलट से जुड़े प्रकरण पर आगे भी मंत्रणा जारी रह सकती है।

रंधावा ने बुधवार को कहा था कि पायलट ने मुद्दा सही उठाया है, लेकिन उनका तरीका गलत था।

उन्होंने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से जुड़े पहले के कई घटनाक्रमों के संदर्भ में यह भी कहा था कि पहले कई बार कार्रवाई होनी चाहिए थी जो नहीं हुई, लेकिन अब अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई होगी।

पायलट ने राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ववर्ती सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को जयपुर में एक दिन का अनशन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).