एजेंसी न्यूज

रांची-नयी दिल्ली-रांची राजधानी सप्ताह में दो दिन चलेगी

भारतीय रेल ने फिलहाल राजधानी एक्सप्रेस के मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप एंड डाउन मिलाकर कुल 30 ट्रेनें) चलाने का फैसला किया है। सभी ट्रेनें वातानुकुलित होंगी और उनमें एसी-1, एसी-2 और एस-3 डिब्बे होंगे तथा यात्रियों से राजधानी एक्सप्रेस के अनुरुप किराया वसूला जाएगा।

रांची-नयी दिल्ली-रांची राजधानी सप्ताह में दो दिन चलेगी
जमात

रांची, 11 मई भारतीय रेल ने करीब 50 दिन तक यात्री ट्रेन सेवाएं बंद रखने के बाद 12 मई से कुछ चुनिंदा मार्गों अपनी सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया है और इसके तहत रांची-नयी दिल्ली-रांची राजधानी सप्ताह में दो बार फेरे लगाएगी।

भारतीय रेल ने फिलहाल राजधानी एक्सप्रेस के मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप एंड डाउन मिलाकर कुल 30 ट्रेनें) चलाने का फैसला किया है। सभी ट्रेनें वातानुकुलित होंगी और उनमें एसी-1, एसी-2 और एस-3 डिब्बे होंगे तथा यात्रियों से राजधानी एक्सप्रेस के अनुरुप किराया वसूला जाएगा।

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर सोमवार को बताया, ‘‘ट्रेन संख्या 02454/02453 नयी दिल्ली-रांची-नयी दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नयी दिल्ली से बुधवार और शनिवार को रवाना होगी और रांची से यह बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी।’’

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन नयी दिल्ली से बुधवार और शनिवार को दपराह्न साढ़े तीन बजे रवाना होगी और रांची से बृहस्पतिवार और रविवार को शाम पांच बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, विशेष ट्रेन में कुल डिब्बे होंगे जिसमें एसी-1 का एक डिब्बा होगा, एसी-2 के पांच और एसी-3 के 11 डिब्बे होंगे। इसके अलावा एक भाजनयान और दो जेनरेटर यान होंगे।

इन ट्रेनों में बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).