देश की खबरें | रांची का अधिवक्ता कोलकाता में गिरफ्तार, 50 लाख रुपये बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राजधानी रांची के एक अधिवक्ता को कथित रूप से धोखाधड़ी के मामले में शामिल होने को लेकर कोलकाता में गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 50 लाख रुपये जब्त किये गये। कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, एक अगस्त झारखंड की राजधानी रांची के एक अधिवक्ता को कथित रूप से धोखाधड़ी के मामले में शामिल होने को लेकर कोलकाता में गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 50 लाख रुपये जब्त किये गये। कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि धोखाधड़ी के मामले में कथित तौर पर शामिल अधिवक्ता को शहर के मध्य भाग के हरे स्ट्रीट इलाके में स्थित एक माल से रविवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान झारखंड उच्च न्यायालय के मौजूदा पेशेवर अधिवक्ता के रूप में हुई है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, कुमार ने झारखंड उच्च न्यायालय में शहर के एक व्यवसायी के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की थी और उसे पैसे के लिए ‘ब्लैकमेल’ कर रहा था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘वकील ने पहले जनहित याचिका को वापस लेने के लिए व्यवसायी से 10 करोड़ रुपये की मांग की, फिर मांग को घटाकर चार करोड़ रुपये किया और अंत में एक करोड़ रुपये में मामले को निपटाने के लिए तैयार हो गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि गिरफ्तार व्यक्ति यहां पैसे लेने आया था। जब्त की गई राशि उसकी मांग का एक हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के समय आरोपी वकील अपने बेटे के साथ था।
वकील ने कई सालों के दौरान कई जनहित याचिकाएं दायर की हैं, जिनमें से एक कथित तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन मामले में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।
आरोपी के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में कथित तौर पर लोगों को ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये ठगने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बीच, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ से जुड़े सदस्यों ने गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को काम का बहिष्कार किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)