देश की खबरें | राणा के प्रत्यर्पण से 26/11 के हमलों में पाकिस्तान के सरकारी तत्वों की भूमिका उजागर होगी: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को जल्द ही अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। इससे जांच एजेंसियों को 166 लोगों की जान लेने वाले इस जघन्य कृत्य के पीछे पाकिस्तान के सरकारी तत्वों की भूमिका को उजागर करने में मदद मिलेगी। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को जल्द ही अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। इससे जांच एजेंसियों को 166 लोगों की जान लेने वाले इस जघन्य कृत्य के पीछे पाकिस्तान के सरकारी तत्वों की भूमिका को उजागर करने में मदद मिलेगी। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राणा ने अमेरिका में ऐसे लोगों के लिए उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया है और उसे जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक को भारत लाने के लिए कई एजेंसियों की एक टीम अमेरिका में है।

यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम राणा के प्रत्यर्पण को रोकने के आखिरी प्रयास के कुछ दिन बाद हुआ है, जहां अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया।

इसके साथ ही उसे भारत में कानून का सामना करने के लिए भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने का समय करीब आता लग रहा है।

राणा को लॉस एंजिलिस में एक महानगर हिरासत केंद्र में रखा गया था। उसे पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा माना जाता है, जो 26/11 के मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।

सूत्रों ने बताया कि भारत से कई एजेंसियों की एक टीम अमेरिका गई है और वहां के अधिकारियों के साथ सभी कागजी कार्रवाई और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस बात की ‘बहुत अधिक संभावना’ है कि राणा को ‘जल्द ही प्रत्यर्पित किया जा सकता है।’

फरवरी में व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि उनके प्रशासन ने ‘दुनिया के सबसे बुरे व्यक्ति’ राणा को ‘भारत में न्याय का सामना करने के लिए’ प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है।

सूत्रों ने कहा कि राणा के प्रत्यर्पण से जांच एजेंसियों को 26/11 के हमलों के पीछे पाकिस्तानी सरकारी तत्वों की भूमिका को उजागर करने में मदद मिलेगी और जांच पर नई रोशनी पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्यर्पित किए जाने के बाद, राणा को कानूनी औपचारिकताओं के बाद शुरू में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में रखा जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड