देश की खबरें | राणा, शर्मा ने पंजाब के खिलाफ हरियाणा की पारी को संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कप्तान हिमांशु राणा की नाबाद शतकीय पारी और यशु शर्मा (नाबाद 69) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की अटूट साझेदारी के दम पर हरियाणा ने पंजाब के 444 रन के जवाब में रणजी ट्रॉफी ग्रुप एफ के मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट तीन विकेट पर 204 रन बना लिये।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी कप्तान हिमांशु राणा की नाबाद शतकीय पारी और यशु शर्मा (नाबाद 69) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की अटूट साझेदारी के दम पर हरियाणा ने पंजाब के 444 रन के जवाब में रणजी ट्रॉफी ग्रुप एफ के मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट तीन विकेट पर 204 रन बना लिये।

टीम के पिछले मुकाबले में त्रिपुरा के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ने वाले राणा ने आज 177 गेंद में नाबाद 113 रन की पारी में 16 चौके जड़े।

हरियाणा की टीम हालांकि पंजाब से अब भी 240 रन पीछे है और अभी दो दिनों का खेल बचा हुआ है।

हरियाणा की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों शुभम रोहिल्ला (चार) और मयंक शांडिल्य (शून्य) दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गये। इस समय टीम का स्कोर दो विकेट पर चार रन था।

राणा ने इसके बाद शिवम चौहान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन सिद्धार्थ कौल (49 रन पर दो विकेट) ने चौहान (18) को आउट कर पंजाब को तीसरी सफलता दिलायी।

राणा को इसके बाद शानदार लय में चल रहे शर्मा का शानदार साथ मिला और फिर दोनों ने पंजाब के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा।

इससे पहले पंजाब ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 367 रन से की लेकिन उसने अगले 23 ओवर में 76 रन जोड़कर बचे हुए पांचों विकेट गंवा दिये।

पंजाब के लिए अनुभवी बल्लेबाज मनदीप सिंह ने 159 रन बनाये।

हरियाणा के लिए नये ऑफ स्पिनर अमन कुमार ने चार जबकि तेज गेंदबाज अजित चहल ने तीन विकेट लिये।

ग्रुप एफ के अन्य मैच में त्रिपुरा की टीम हिमाचल प्रदेश के 365 रन के जवाब में 202 रन पर आउट हो गयी।

त्रिपुरा के लिए के.बी. पवन ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए जबकि रजत डे ने 30 रन का योगदान दिया।

हिमाचल प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर मयंक डागर ने 21.2 ओवर में 55 रन देकर पांच विकेट लिये।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश ने छह विकेट पर 304 रन से आगे खेलते हुए 365 रन तक अपने सभी विकेट गंवा दिये। कप्तान अंकित काल्सी ने 271 गेंद में 147 रन बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान