खेल की खबरें | राणा और मेहदी ने दिलाई बांग्लादेश को 211 रन की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राणा ने 61 रन देकर पांच विकेट लिए और वेस्टइंडीज को पहली पारी में 146 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 164 रन बनाए थे और इस तरह से उसने 18 रन की बढ़त हासिल की। राणा ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल किए।

राणा ने 61 रन देकर पांच विकेट लिए और वेस्टइंडीज को पहली पारी में 146 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 164 रन बनाए थे और इस तरह से उसने 18 रन की बढ़त हासिल की। राणा ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 193 रन बनाए थे और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 211 रन की हो गई है।

बांग्लादेश ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। कप्तान मेहदी ने 39 गेंद पर 42 जबकि शहादत हुसैन ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। इन दोनों ने केवल 29 गेंद पर 50 रन की साझेदारी की। इससे पहले सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने 46 रन की पारी खेली।

खराब रोशनी के कारण जब तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त किया गया तब जाकर अली 29 और ताइजुल इस्लाम नौ रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी एक विकेट पर 70 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसने अपने अंतिम नौ विकेट 61 रन के अंदर गंवा दिए।

वेस्टइंडीज के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने 39 और कीसी कार्टी ने 40 रन का योगदान दिया।

यह केवल दूसरा अवसर है जबकि बांग्लादेश ने पहली पारी में 200 से कम रन बनाने के बावजूद बढ़त हासिल की। इससे पहले उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में पहली पारी में 192 रन बनाने के बाद 22 रन की बढ़त हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी