Rampur Shocker: पिता ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद स्वयं जहरीला पदार्थ खाया, पिता और बेटी की मौत
रामपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग बच्चों को चूहे मारने की दवा खिलाने के बाद खुद भी यह जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे पिता और उसकी एक बेटी की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
रामपुर (उप्र), 9 अप्रैल : रामपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग बच्चों को चूहे मारने की दवा खिलाने के बाद खुद भी यह जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे पिता और उसकी एक बेटी की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार, रामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव का रहने वाला सलीम (54) शुक्रवार को अपनी आठ वर्षीय पुत्री इरम व 10 वर्षीय पुत्र के साथ घर पर था और उसकी पत्नी बाहर गई थी. यह भी पढ़ें : उप्र: पीलीभीत में ट्रक और कार की टक्कर में पांच श्रद्धालु घायल
सलीम की पत्नी मेहताब ने शनिवार को ‘पीटीआई-’ को बताया, ''सलीम ने दोनों बच्चों को चूहे मारने की दवा देने के बाद खुद जहर खा लिया. मैं जब घर पहुंची तो मैंने पड़ोसियों को बुलाया जिन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 08:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

