एजेंसी न्यूज

रामोजी समूह ने की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा

रामोजी समूह नेआंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए ईनाडु राहत कोष के माध्यम से पांच करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा की है.

रामोजी समूह ने की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा
(Photo Credits ANI)

हैदराबाद, 5 सितंबर : रामोजी समूह नेआंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए ईनाडु राहत कोष के माध्यम से पांच करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा की है.

रामोजी समूह ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस कठिन दौर में जब बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में मदद की दरकार है, एक समुदाय के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करें.’’ इसमें कहा गया है कि ईनाडु राहत कोष तत्काल बचाव कार्यों और प्रभावित लोगों के दीर्घकालिक पुनर्वास के लिए समर्पित है. यह भी पढ़ें : समयसीमा का पालन नहीं करने पर अमृतसर में बीआरटीएस को नहीं मिली केंद्रीय मदद: कैग रिपोर्ट

इसमें कहा गया है, ‘‘हम प्रत्येक व्यक्ति और संगठन से इस मानवीय प्रयास में हमारे साथ हाथ मिलाने की अपील करते हैं. ईनाडु राहत कोष में आपका योगदान जीवन बचाने, घरों के पुन:निर्माण में मदद करेगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).