खेल की खबरें | रामकुमार और माइनेनी ने टेनिस पुरूष युगल में रजत पदक जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने एशियाई खेलों में टेनिस पुरूष युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
हांगझोउ, 29 सितंबर रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने एशियाई खेलों में टेनिस पुरूष युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीनी ताइपै के सू यु सियू और जैसन जुंग ने फाइनल में सीधे सेटों में हराया ।
गैर वरीय चीनी ताइपै टीम के दोनों सदस्य सू (182) और जुंग (231) की एकल रैंकिंग बेहतर थी जो उनके खेल में भी नजर आया । उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।
रामकुमार का एशियाई खेलों में यह पहला और माइनेनी का तीसरा पदक है । वह 2014 इंचियोन खेलों में सतनाम सिंह के साथ पुरूष युगल रजत और सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल स्वर्ण जीत चुके हैं ।
टेनिस में इस बार भारत का यह पहला पदक है । जकार्ता में 2018 में भारत ने तीन पदक जीते थे ।
रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले भी मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं जिससे उनका पदक पक्का हो गया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

