देश की खबरें | रमानी को सोशल मीडिया पर आरोप लगाने के बजाए कानून की शरण में जाना चाहिए थाः अकबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि पत्रकार प्रिया रमानी को सोशल मीडिया पर उनपर यौन कदाचार के आरोप लगाने के बजाय कानून की शरण में जाना चाहिए था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि पत्रकार प्रिया रमानी को सोशल मीडिया पर उनपर यौन कदाचार के आरोप लगाने के बजाय कानून की शरण में जाना चाहिए था।

अकबर ने वरिष्ठ वकील गीता लथूरा के जरिए अदालत में दी गई दलील में यह बात कही है।

दरअसल, रमानी ने 20 वर्ष पहले अकबर पत्रकार रहने के दौरान उनपर यौन कदाचार का आरोप लगाया है। इसे लेकर अकबर ने रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत की है जिसपर अंतिम सुनवाई चल रही है।

रमानी ने 2018 में “ मी टू“ अभियान के तहत अकबर पर यौन कदाचार के आरोप लगाए थे।

सुनवाई के दौरान, वकील ने प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी को “अहम कारक“ बताया है।

उन्होंने कहा, “ आप सोशल मीडिया पर क्या कर सकते हैं? आप हर किसी से नहीं लड़ सकते हैं। पत्रकार जैसे जिम्मेदार लोगों को सोशल मीडिया पर इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए। उन्हें इसके बजाए अदालत आना चाहिए था... आपने (रमानी ने) किसी कानून की शरण नहीं ली।”

वकील ने कहा कि रमानी ने बिना नेक नीयती के 2018 में अकबर का नाम लिया।

उन्होंने कहा, “सभी की प्रतिष्ठा उन्हें प्रिय होती है। ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें अपनी प्रतिष्ठा जान से ज्यादा प्रिय होती है।“

अदालत मामले पर अगली सुनवाई 24 दिसंबर को करेगी।

रमानी ने कहा था कि अकबर के खिलाफ यौन कदाचार के उनके आरोप सच हैं और उन्होंने नेक नीयती से उन्हें सार्वजनिक किया था।

रमानी ने अकबर के इस दावे का खंडन किया था कि उनकी काफी प्रतिष्ठा है, जो पत्रकार के आरोपों से धूमिल हुई है।

अकबर ने 15 अक्टूबर 2018 को रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद से 17 अक्टूबर 2018 को इस्तीफा दे दिया था।

करीब 20 महिलाओं ने पत्रकार के तौर पर अकबर के मातहत काम करने के दौरान उनका यौन उत्पीड़न करने का अकबर पर आरोप लगाया है।

अकबर ने "मीटू" अभियान के दौरान उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सभी महिलाओं के आरोपों को खारिज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट