खेल की खबरें | रामनाथन-मायनेनी चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के युगल फाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने शुक्रवार को यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त रे हो और मैथ्यू क्रिस्टोफर रोमियोस पर कड़ी मुकाबले में जीत से चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के युगल फाइनल में प्रवेश किया।

चेन्नई, सात फरवरी गत चैंपियन रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने शुक्रवार को यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त रे हो और मैथ्यू क्रिस्टोफर रोमियोस पर कड़ी मुकाबले में जीत से चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के युगल फाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने ताइपे और ऑस्ट्रेलिया के अपने प्रतिद्वंद्वियों पर 7-6 (5), 7-6 (8) से जीत दर्ज की।

अब खिताब के लिए उनका सामना गैर वरीयता प्राप्त जापान की जोड़ी शिंटारो मोचिजुकी और काइटो उएसुगी से होगा जिन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत की जोड़ी को 4-6, 6-4, 10-6 से हराया।

एकल में ब्रिटेन के शीर्ष वरीयता प्राप्त बिली हैरिस ने कजाकिस्तान के टिमोफी स्काटोव पर 6-3, 7-6 (6) से जीत के साथ अंतिम चार में प्रवेश किया। हैरिस शनिवार को स्वीडन के एलियास यमेर से भिड़ेंगे। स्वीडन के खिलाड़ी ने जापान के रियो नोगुची पर 6-2, 6-3 से आसान जीत दर्ज की।

चेक गणराज्य के डालिबोर स्वर्सिना और फ्रांस के किरियन जैक्वेट दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

स्वर्सिना ने यूक्रेन के ओलेक्सांद्र ओवचारेंको पर 6-3, 6-0 से जीत के साथ आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जैक्वेट ने पांचवें वरीय शिंतारो मोचीजुकी के खिलाफ 6-1, 4-6, 7-6 से जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू