खेल की खबरें | रामनाथन, करण और मुकुंद चेन्नई ओपन से बाहर हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीसरी वरीयता प्राप्त डुजे अजदुकोविच के साथ रामकुमार रामनाथन, करण सिंह और मुकुंद शशिकुमार की भारतीय तिकड़ी मंगलवार को यहां चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के पुरुष एकल के शुरुआती दौर में हार गए।

चेन्नई, चार फरवरी तीसरी वरीयता प्राप्त डुजे अजदुकोविच के साथ रामकुमार रामनाथन, करण सिंह और मुकुंद शशिकुमार की भारतीय तिकड़ी मंगलवार को यहां चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के पुरुष एकल के शुरुआती दौर में हार गए।

टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय बिली हैरिस और लॉयड हैरिस ने अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

विश्व रैंकिंग में 158वें स्थान पर काबिज अजदुकोविच के खिलाफ स्वीडन के इलियास यमेर ने उलटफेर किया। विश्व रैंकिंग में 332वें स्थान पर काबिज यमेर ने 6-2, 6-7, 6-2 से जीत दर्ज की।

भारतीय एकल खिलाड़ियों के लिए हालांकि एसडीएटी टेनिस स्टेडियम में यह अच्छा दिन नहीं था क्योंकि मुख्य ड्रॉ में शामिल तीनों खिलाड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गए।

इक्कीस साल के करण सिंह को फ्रांस के किरियन जैक्वेट ने 6-3, 6-3 से हराया जबकि रामकुमार ग्रेट ब्रिटेन के जे क्लार्क से 3-6, 5-7 से हार गए।

मुकुंद को एलेक्सी जखारोव के खिलाफ दूसरा सेट जीतने में सफल रहे लेकिन निर्णायक सेट में मजबूत चुनौती नहीं पेश कर सके। उन्हें 3-6 7-6- 1-6 से शिकस्त मिली।

युगल ड्रा में सिद्धांत बंथिया और परीक्षित सोमानी ने साई कार्तिक रेड्डी गंता और विष्णु वर्धन की एक अन्य भारतीय जोड़ी पर  6-3, 3-6, 10-7 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रेट ब्रिटेन के बिली हैरिस और दूसरी वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस दूसरे दौर में जगह पक्की करने वाले वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में से थे।

बिली ने यूक्रेन के क्वालीफायर एरिक वैनशेलबोइम को 7-5, 6-2 से हराया जबकि अमेरिकी ओपन के पूर्व क्वार्टर फाइनलिस्ट लॉयड ने यूक्रेन के एक अन्य क्वालीफायर यूरी दझावाकियन को 6-3, 5-7, 6-0 से पराजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर