खेल की खबरें | रामनाथन और भांबरी विंबलडन क्वालीफाईंग के पहले दौर से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के क्वालीफाईंग में पुरुष एकल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये। इस तरह से भारतीय खिलाड़ियों का ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के एकल के क्वालीफाईंग चरण में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।
लंदन, 21 जून भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के क्वालीफाईंग में पुरुष एकल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये। इस तरह से भारतीय खिलाड़ियों का ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के एकल के क्वालीफाईंग चरण में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।
भांबरी को स्पेन के बर्नाबे जापाटा मिरालेस से 5-7, 1-6 से जबकि रामकुमार को चेक गणराज्य के विट कोप्रिव से 5-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।
भांबरी ने पहले सेट के शुरू में ब्रेक प्वाइंट लेकर अच्छी शुरुआत की और एक समय वह 5-3 से आगे चल रहे थे।
इतनी अच्छी स्थिति में होने के बावजूद भांबरी ने दो सेट प्वाइंट गंवाये और मिरालेस को वापसी का मौका दिया। मिरालेस ने दूसरे सेट में भी अपना यह प्रदर्शन जारी रखा।
भारत के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रामनाथन ने 19वीं वरीयता प्राप्त कोप्रिव से सीधे सेटों में हार गये। पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में वह 3-1 से आगे थे लेकिन इसके बाद वापसी करने में नाकाम रहे।
भांबरी और रामनाथन दोनों के बाहर होने के बाद अब भारत से केवल सानिया मिर्जा ही विंबलडन में खेलते हुए दिखेगी। उन्होंने महिला युगल में चेक गणराज्य की लूसी हेराडेका के साथ जोड़ी बनायी है।
रोहन बोपन्ना ने इस प्रतियोगिता में नहीं खेलने का फैसला किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

