देश की खबरें | राम मंदिर निर्माण सामूहिकता की शक्ति का साक्षात्कार: राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू होने को ‘‘सामूहिकता की शक्ति’’ का साक्षात्कार बताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि इस शक्ति से भविष्य में कई और लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

नयी दिल्ली, 29 अक्तूबर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू होने को ‘‘सामूहिकता की शक्ति’’ का साक्षात्कार बताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि इस शक्ति से भविष्य में कई और लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए अनुच्छेद 370 के बहुत से प्रावधानों को समाप्त किए जाने, संसद में नागरिकता अधिकार कानून पारित होने, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) पद के गठन सहित कई ऐसे कामों का उल्लेख किया जिनको कभी बहुत ‘‘कठिन’’ माना जाता था।

उन्होंने कहा, ‘‘विगत वर्ष में, सामूहिकता की जिस शक्ति का हमने साक्षात्कार किया है, उसी शक्ति से हमें नए लक्ष्यों को प्राप्त करना है। पिछले कुछ वर्षों में देश ने अनेक ऐसे काम कर दिखाए हैं जिनको कभी बहुत कठिन माना जाता था।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के फैसले के उपरांत भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को नए अधिकार मिले हैं। नागरिकता संशोधन कानून संसद द्वारा पास किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के पद का लाभ देश को मिलना शुरू हो चुका है साथ ही सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट