देश की खबरें | झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी मनाई गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी का उत्सव मनाया गया। राज्यभर में मंदिरों के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें दिखीं और विभिन्न इलाकों में शोभायात्रा निकाली गई।
रांची, 17 अप्रैल झारखंड में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी का उत्सव मनाया गया। राज्यभर में मंदिरों के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें दिखीं और विभिन्न इलाकों में शोभायात्रा निकाली गई।
कई सड़क मार्गों को भगवा ध्वज से सजाया गया जिन पर भगवान राम और भगवान हनुमान की छवि चित्रित थीं। इसी तरह कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के अलाव हनुमान चालीसा और रामचरित मानस के पाठ किये गये।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रांची स्थित राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं रामनवमी के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। हमें भगवान राम के आदर्शों का पालन करना चाहिए और समाज का विकास करना चाहिए।’’
इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है।’’
विभिन्न अखाड़ों का प्रतिनिधित्व करने वाले हजारों लोगों ने पारंपरिक हथियारों के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में शोभायात्रा निकाली।
पुलिस के अनुसार, पूरे झारखंड में 4,700 से अधिक अखाड़ों ने शोभायात्रा निकाली। राज्य की राजधानी रांची में शहर के विभिन्न हिस्सों से निकाली गई शोभायात्रा तपोवन मंदिर के पास समाप्त हुई।
पूरे राज्य में पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके अलावा धार्मिक समारोहों की निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

