देश की खबरें | रामचरण करेंगे “पुष्पा” फिल्म के निर्देशक सुकुमार के साथ फिल्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. “आरआरआर” से चर्चित अभिनेता राम चरण और “पुष्पा: द राइज” के निर्देशक सुकुमार ने साथ में एक फिल्म करने को लेकर सहमति जताई है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।
नयी दिल्ली, 25 मार्च “आरआरआर” से चर्चित अभिनेता राम चरण और “पुष्पा: द राइज” के निर्देशक सुकुमार ने साथ में एक फिल्म करने को लेकर सहमति जताई है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।
चरण की इस 17वीं फिल्म के निर्माता मितरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स होंगे।
मितरी मूवी मेकर्स ने होली के अवसर पर अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर यह खबर साझा की।
प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “एक शानदार फिल्म के लिए बड़ी हस्तियां एक साथ आई हैं। दुनियाभर में चहेते राम चरण, बेजोड़ निर्देशक सुकुमार, मितरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग भारतीय सिनेमा में एक बेमिसाल फिल्म के लिए तैयार हैं।”
चरण और सुकुमार की 2018 में आई फिल्म “रंगस्थलम” के बाद यह दूसरी फिल्म होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

