देश की खबरें | रकुलप्रीत सिंह ने समन स्वीकार किए: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि बॉलीवुड में कथित तौर पर मादक पदार्थों के सेवन के मामले की जांच के संबंध में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह को भेजे गए समन को उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 सितंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि बॉलीवुड में कथित तौर पर मादक पदार्थों के सेवन के मामले की जांच के संबंध में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह को भेजे गए समन को उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

इससे पहले दिन की शुरुआत में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि “उन्हें कथित तौर पर भेजे गए समन न तो मुंबई में प्राप्त हुए न हैदराबाद में।”

यह भी पढ़े | अभिनेत्री सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ पहुंचीं मुंबई, 26 सितंबर को NCB के सामने होना है पेश: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि एनसीबी अधिकारियों ने कहा था कि सिंह से फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क किया गया था।

एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उन्होंने समन स्वीकार किए हैं।”

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पप्पू यादव ने जारी किया ‘प्रतिज्ञा पत्र’, कहा- बिहार को 30 सालों तक दो भाइयों ने लूटा, प्रदेश की जनता अब गुजराती मुख्यमंत्री को सत्ता पर काबिज होने नहीं देगी.

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री जल्दी ही जांच में सहयोग के लिए उपस्थित होंगी।

एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थों के सेवन की बात उजागर होने के बाद एनसीबी ने जांच शुरू की थी और अब एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुंबई फिल्म उद्योग के ‘ए-श्रेणी’ के कुछ नामचीन कलाकारों से सहयोग करने को कहा है।

एनसीबी ने बुधवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह समेत अन्य को पूछताछ के लिए समन भेजा।

इससे पहले एनसीबी के सूत्रों ने कहा था कि राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में रकुलप्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम लिया था।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा एजेंसी के कार्यालय पहुंची।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कुछ लोगों से हुई पूछताछ में खंबाटा का नाम सामने आया था।

अधिकारी ने कहा कि राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी बृहस्पतिवार को एनसीबी के सामने पेश हुई।

पहले जिन लोगों से पूछताछ की गई थी उनके व्हाट्सऐप वार्तालाप में मादक पदार्थों की बात सामने आई थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनसीबी ने अब तक दो मामले दर्ज किए हैं जिनमें से एक राजपूत की मौत से संबंधित है और दूसरा बॉलीवुड में कथित तौर पर मादक पदार्थों के सेवन से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह दोनों मामले “आपस में जुड़े हुए हैं।”

अधिकारी ने कहा कि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से दोनों मामलों में पूछताछ की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट