देश की खबरें | आईएनएस विक्रांत पर आयोजित सम्मेलन में नौसेना के शीर्ष कमांडरों को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार को स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर आयोजित एक प्रमुख सम्मेलन में भारत की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा करेंगे।

नयी दिल्ली, पांच मार्च रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार को स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर आयोजित एक प्रमुख सम्मेलन में भारत की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा करेंगे।

पहली बार कमांडरों का यह द्विवार्षिक सम्मेलन एक विमानवाहक पोत पर हो रहा है। इसे हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती उपस्थिति के बीच समुद्री क्षेत्र में भारत की प्राथमिकता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में मौजूदा भू-रणनीतिक स्थिति के मद्देनजर सम्मेलन का अपना महत्व और प्रासंगिकता होगी।

रक्षा मंत्री सिंह सम्मेलन के पहले चरण के तहत सोमवार को स्वदेशी विमानवाहक पोत पर नौसेना के कमांडरों को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन नौसेना कमांडरों के लिए सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के एक प्लेटफार्म और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए एक संस्थागत मंच के रूप में कार्य करता है।

नौसेना ने कहा, “इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन का पहला चरण समुद्र में आयोजित किया जा रहा है। यह बात इस सम्मेलन की नवीनता है। साथ ही, पहली बार यह सम्मेलन भारत के प्रथम स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर आयोजित होना है।”

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और वायुसेना प्रमुख वी. आर. चौधरी भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान