एजेंसी न्यूज

Monsoon Session 2021: राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

तीन बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर भी सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा और उन्होंने अपने अपने मुद्दे उठाने के प्रयास किए. लेकिन उपसभापति हरिवंश ने उन्हें अनुमति नहीं दी और कहा कि सभापति ने इस संबंध में फैसला दे दिया है और उस पर पुनर्विचार नहीं किया जा सकता.

Monsoon Session 2021: राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
एम. वेंकैया नायडू (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: केंद्र (Centre) के तीन नये कृषि कानूनों (Agriculture Laws) सहित विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस (Congress) समेत अन्य विपक्षी दलों (Opposition Party) के हंगामे के कारण सोमवार को उच्च सदन की कार्यवाही बार बार बाधित हुयी और अंतत: तीन बजकर करीब 20 मिनट पर बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. Parliament Monsoon Session: डीजल-पेट्रोल के दाम, महंगाई और कृषि कानूनों पर विपक्ष ने नोटिस देकर की बहस की मांग

तीन बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर भी सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा और उन्होंने अपने अपने मुद्दे उठाने के प्रयास किए. लेकिन उपसभापति हरिवंश ने उन्हें अनुमति नहीं दी और कहा कि सभापति ने इस संबंध में फैसला दे दिया है और उस पर पुनर्विचार नहीं किया जा सकता.

हंगामे के बीच सदन में पोत एवं पत्तन मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने नौचालन के लिये सामुद्रिक सहायता विधेयक 2021 चर्चा के लिए सदन में पेश किया. विधेयक पर हुयी चर्चा में कुछ सदस्यों ने भाग भी लिया लेकिन शोरगुल के कारण उनकी बात ठीक से सुनी नहीं जा सकी.

उपसभापति ने आसन के समीप आकर नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने स्थानों पर जाने और चर्चा में भाग लेने का आग्रह किया. उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से कोविड नियमों का पालन करने की भी अपील की. लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा और उन्होंने तीन बजकर करीब 20 मिनट पर बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).