देश की खबरें | अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितम्बर को उपचुनाव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितम्बर को उपचुनाव होगा।
नयी दिल्ली, 21 अगस्त समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितम्बर को उपचुनाव होगा।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
अमर सिंह का किडनी संबंधी बीमारी के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में एक अगस्त को निधन हो गया था।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Bypolls 2020: अमर सिंह के निधन के बाद खाली राज्यसभा सीट पर 11 सितंबर को होगा उपचुनाव.
आयोग ने एक बयान में कहा कि उपचुनाव के लिए 25 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी और मतदान 11 सितम्बर को होगा।
स्थापित अभ्यास के अनुसार 11 सितम्बर को मतदान के बाद शाम को ही मतगणना की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)