देश की खबरें | कर्नाटक से राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक से राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 11 नवंबर कर्नाटक से राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई।

अशोक गस्ती के निधन के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: उमा भारती का आरजेडी पर तंज, कहा-बिहार बाल-बाल बच गया, तेजस्वी अच्छा लड़का लेकिन सरकार नहीं चला सकता था.

कर्नाटक विधानसभा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, सचिव एम के विशालाक्षी उपचुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त की गई हैं।

मतदान एक दिसंबर को होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: 4 हजार किमी यात्रा और 26 सभाओं से बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने पलट दी बाजी.

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर है और अगले दिन नामांकन की जांच की जाएगी।

नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 23 नवंबर है।

जून में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए अशोक गस्ती का 17 सितंबर को निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\