एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राज्यसभा ने सुशील मोदी, नरीमन सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और कानून विशेषज्ञ फली एस नरीमन सहित अपने चार पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया। सदन में सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ पल के लिए मौन रखा।

देश की खबरें | राज्यसभा ने सुशील मोदी, नरीमन सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 28 जून राज्यसभा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और कानून विशेषज्ञ फली एस नरीमन सहित अपने चार पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया। सदन में सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ पल के लिए मौन रखा।

उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ देर बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने सुशील मोदी और नरीमन के अलावा कांग्रेस के डॉ. राम प्रकाश और मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे के निधन की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डॉ. राम प्रकाश का पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था और 84 वर्ष के थे। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा सरकार में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।

कानून विशेषज्ञ एवं दिग्गज वकील नरीमन का इसी साल फरवरी महीने में निधन हुआ था।

नरीमन का जन्म 10 जनवरी 1929 को हुआ और उन्होंने 1972 और 1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान पद से इस्तीफा दे दिया।

नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण से और 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

सुशील मोदी का इसी साल मई महीने में कैंसर से निधन हो गया था जबकि मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे का निधन इसी महीने हुआ।

इसके बाद सदस्यों ने दिवंगत पूर्व सदस्यों की स्मृति में कुछ पलों का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).