एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | राज्यसभा ने अपने पूर्व सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा ने बुधवार को अपने पूर्व सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

ताजा खबरें | राज्यसभा ने अपने पूर्व सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 10 फरवरी राज्यसभा ने बुधवार को अपने पूर्व सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर महेंद्र बहादुर सिंह के निधन का जिक्र किया।

सिंह का 26 अक्टूबर 2020 को 26 अक्टू को 94 साल की उम्र में निधन हो गया था।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में उनका जन्म हुआ था।

सिंह ने अप्रैल 1972 से अप्रैल 1978 तक उच्च सदन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। वह पहली बार 1962 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे थे। वह बाद में छत्तीसगढ़ विधानसभा के भी सदस्य बने।

सिंह ने समाज के विभिन्न तबकों खासकर वंचित और जनजातीय समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए खासा काम किया।

सदस्यों ने सिंह के सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).