देश की खबरें | राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सोमवार को दिल्ली के छतरपुर में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ और सिंह की दोनों बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी। उनकी पत्नी पंकजा सिंह भी वहां मौजूद थी।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस की महामारी की चलते लागू नियमों की वजह से उनका अंतिम संस्कार सीमित लोगों की उपस्थिति में हुआ।

उल्लेखनीय है कि 64 वर्षीय अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया था। वह सिंगापुर के अस्पताल में गत छह महीने से इलाज करा रहे थे। वर्ष 2013 में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण भी हुआ था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल से फिसलकर खाई में गिरा ट्रक, चालक को बचाया गया.

अमर सिंह का पार्थिव शरीर रविवार शाम को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया था। राजनेताओं, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और जया प्रदा उन लोगों में शामिल रहे जिन्होंने पूर्व समाजवादी पार्टी नेता के छतरपुर आवास जाकर सबसे पहले श्रद्धांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)