एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | राज्यसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा की बैठक बृहस्पतिवार को दो बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बज कर 15 मिनट पर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

ताजा खबरें | राज्यसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली, 20 मार्च राज्यसभा की बैठक बृहस्पतिवार को दो बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बज कर 15 मिनट पर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दो बार के स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बज कर पंद्रह मिनट पर शुरू हुई तब उपसभापति हरिवंश ने कोई कारण बताए बिना बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले, उन्होंने दोपहर बारह बजे बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी थी। तब भी उन्होंने कोई कारण नहीं बताया था।

पूर्व में, सुबह 11 बजे सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन की बैठक आरंभ होने के कुछ ही देर बाद, दोपहर 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी थी।

आवश्यक कामकाज निपटाने के बाद उन्होंने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की। जब मंत्री और सदस्य आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रख रहे थे तब किसी प्रकार का न तो कोई व्यवधान था और न ही किसी प्रकार का कोई हंगामा हो रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज सुबह 11.30 बजे अपने कक्ष में सदन के नेताओं की बैठक बुलाऊंगा। मैंने कुछ समय पहले इस सभा में जो कुछ देखा है, मैं सदस्यों को बताऊंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).