देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव : शिवसेना के राउत, संजय पवार बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र जमा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि वह और पार्टी के सहयोगी संजय पवार बृहस्पतिवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।

मुंबई, 25 मई शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि वह और पार्टी के सहयोगी संजय पवार बृहस्पतिवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।

राउत ने मंगलवार को कहा था कि शिवसेना के कोल्हापुर जिला अध्यक्ष संजय पवार 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के दूसरे उम्मीदवार होंगे। संजय पवार की उम्मीदवारी से पूर्व सांसद संभाजी छत्रपति को झटका लगेगा जो अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांग रहे थे।

राउत ने कहा कि शिवसेना राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और दोनों पर जीत सुनिश्चित करेगी। राउत लगातार चौथी बार अपनी पार्टी की तरफ से संसद के उच्च सदन जाएंगे।

राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘शिवसेना नेताओं ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा की और यह तय किया गया है कि संजय पवार और मैं बृहस्पतिवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अब संभाजी छत्रपति का समर्थन करने का कोई सवाल ही नहीं है।’’

राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकरे नामांकन पत्र दाखिल करते समय मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना पार्टी उम्मीदवारों को टिकट देने पर कायम रही है और हमने कई बार संभाजी को भी इसकी सूचना दी है।’’

संभाजी छत्रपति के खिलाफ शिवसेना के लड़ने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, ‘‘हम उनके खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। हमारे पास दो सीटें जीतने के लिए विधानसभा में पर्याप्त संख्या है, इसलिए हमने संजय पवार को भी मैदान में उतारा है।’’

इससे पहले संभाजी छत्रपति को राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। महाराष्ट्र से राज्यसभा की छह सीट के लिए 10 जून को मतदान होगा, जिसमें विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास अपने दो उम्मीदवारों को निर्वाचित कराने के लिए पर्याप्त संख्या होगी।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के पास एक-एक सीट पर जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त वोट हैं, जबकि साथ में तीनों दल छठी सीट भी जीत सकते हैं, जिसके लिए शिवसेना ने दावेदारी जताई है।

महाराष्ट्र से राज्यसभा के छह सदस्यों-पीयूष गोयल, विनय सहस्त्रबुद्धे और विकास महात्मे (तीनों भाजपा से), पी चिदंबरम (कांग्रेस), प्रफुल्ल पटेल (राकांपा) और संजय राउत (शिवसेना) का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें