देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों ने मंगलवार को यहां नामांकन दाखिल किए। वहीं हरियाणा से निर्दलीय राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा ने भी भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया।

जयपुर, 31 मई राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों ने मंगलवार को यहां नामांकन दाखिल किए। वहीं हरियाणा से निर्दलीय राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा ने भी भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया।

राजस्थान में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जोगाराम ने बताया कि मंगलवार को पांच नामांकन दाखिल हुए, चार सीट के लिए कुल छह उम्मीदवारों की ओर से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।

कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां राज्य विधानसभा में अपने पर्चे दाखिल किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित पार्टी के अन्य विधायक मौजूद थे।

भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने अपना पर्चा दाखिल किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके साथ रहीं। वहीं चंद्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इस अवसर पर भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तथा अन्य नेता उनके साथ थे। इससे पहले सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन था।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी। तीन जून तक नाम वापस लिये जा सकेंगे और आवश्यक होने पर मतदान 10 जून को होगा।

भाजपा के चारों राज्यसभा सदस्यों ओम माथुर, के.जे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं। राज्य से राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट