देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव : गुजरात में भाजपा ने तीन, कांग्रेस ने एक सीट जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती।

जियो

गांधीनगर, 19 जून गुजरात में शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती।

कांग्रेस की ओर से दो भाजपा विधायकों के वोट को अमान्य करार देने की मांग करने के कारण मतगणना में देरी हुई।

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से कहा, सभी कोरोना अस्पतालों में सीसीटीवी लगवाए जाएं.

चुनाव आयोग ने इस मांग को खारिज करते हुए चुनाव पर्यवेक्षक की ओर से दी गई रिपोर्ट को बरकरार रखा।

गुजरात के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक मानेक ने कहा, '' भाजपा के अभय भारद्वाज, रामिलाबेन बारा और नरहरि अमीन के अलावा कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल विजयी हुए।''

यह भी पढ़े | इस समझौते का मान रखने के लिए वीर शहीदों ने नहीं उठाए थे हथियार, चीनी सैनिकों का निहत्थे किया सामना.

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी चुनाव हार गए।

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, '' हमारे उम्मीदवार अभय भारद्वाज और रामिलाबेन बारा को 36-36 वोट मिले और तीसरे उम्मीदवार अमीन को पहली वरीयता में 32 वोट मिले और दूसरी वरीयता के मतों को मिलाकर 35.98 वोट मिले।''

चुनाव आयोग की ओर से कोई भी वोट अमान्य करार नहीं दिया गया।

विधानसभा के 172 विधायकों में से 170 ने मतदान किया जबकि भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\