ताजा खबरें | आर्थिक समीक्षा पेश होने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में मंगलवार को वर्ष 2022-23 की आर्थिक समीक्षा की प्रति सदन के पटल पर रखी गयी और इसके बाद बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।
नयी दिल्ली, 31 जनवरी राज्यसभा में मंगलवार को वर्ष 2022-23 की आर्थिक समीक्षा की प्रति सदन के पटल पर रखी गयी और इसके बाद बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।
उच्च सदन की बैठक अपराह्न एक बजकर पांच मिनट पर शुरू हुई तथा सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व सदस्यों डी मस्तान और शरद यादव के निधन का उल्लेख किया और पूरे सदन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद सदस्यों ने दिवंगत सदस्यों के सम्मान में अपने स्थानों पर खड़े होकर कुछ क्षणों का मौन रखा।
इसके बाद धनखड़ ने राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति सदन के पटल पर रखवाई और अंडर-19 विश्व कप क्रिक्रेट में भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
सभापति ने कहा कि इन महिला खिलाड़ियों ने पूरे देश का नाम रोशन किया है और यह राष्ट्र के लिए गौरव की बात है।
इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक समीक्षा 2022-24 की प्रति को सदन के पटल पर रखा।
इसके तत्काल बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
इससे पूर्व आज पूर्वाह्न 11 बजे बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया।
बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2023-24 का आम बजट पहले लोकसभा में पेश करेंगी। लोकसभा की बैठक स्थगित होने के कुछ समय बाद उच्च सदन की बैठक शुरू होगी एवं वित्त मंत्री बजट की प्रति और संबंधित दस्तावेजों को राज्यसभा के पटल पर रखेंगी।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

